लालगंज तहसील में सेवानिवृत्त लेखपाल को दी गई विदाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 April, 2022 21:55
- 697

प्रतापगढ
01.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
लालगंज तहसील में सेवानिवृत्त लेखपाल को दी गई विदाई
प्रतापगढ़।जनपद के लालगंज तहसील सभागार मे शुक्रवार को सेवानिवृत्त लेखपाल को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। तहसील मे तैनात लेखपाल जीतलाल सरोज गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए। लेखपाल संघ द्वारा साथी को अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासनिक कर्मी का अलंकरण सत्य निष्ठा से सेवा व कर्तव्यों के प्रति समर्पण हुआ करता है। मुख्य अतिथि लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष एनुल हसन रहे। अध्यक्षता महामंत्री दूधनाथ गौतम व संचालन लेखपाल संघ के स्थानीय तहसील इकाई अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आसाराम सरोज, धीरज पाल, रामचंद्र सरोज, राजेन्द्र पाण्डेय, पवन विश्वकर्मा, केके सरोज, संजय यादव, राकेश मिश्र, कुलदीप सिंह, विनोद यादव, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह आदि रहे।
Comments