संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 20 April, 2022 23:59
- 1004

प्रतापगढ
20.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता
प्रतापगढ। दिनांक 19.04.2022 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डॉ नितिन बंसल के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ डॉ सर्वदा नंद के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनमानस को संचारी रोगों से बचाव और नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन कुसुम मौर्या,डॉक्टर रुचि पांडेय,सुश्री पूजा पटेल,राजेश कुमार और अशोक कुमार द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनु कक्षा 12,द्वितीय स्थान पर आंचल यादव कक्षा 11 और तृतीय स्थान पर पूजा यादव कक्षा 11 का चयन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दिया तथा संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के लिए अपने परिवार, पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।इसी प्रकार राजकीय उ मा वि राजापुर में प्रधानाचार्य सुर्येश प्रताप सिंह के निर्देशन में,राजकीय उ मा वि कंधई मधुपुर में प्रधानाचार्य राजपति यादव के निर्देशन और तृप्ति गुप्ता के संयोजन में तथा राजकीय उ मा वि रसूलपुर में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
Comments