नवयुवक ने नए यमुना ब्रिज से लगाई छलांग
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 26 October, 2020 20:57
- 853

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - राजीव आनंद
नवयुवक ने नए यमुना ब्रिज से लगाई छलांग
प्रयागराज। नए यमुना ब्रिज से एक नवयुवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी जिस कारण वहां आने जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकृपाल नामक एक व्यक्ति जो कि उमापुर इलाके का निवासी है आज नए यमुना पुल से यमुना नदी में कूद पड़ा। जिसकी वजह से वहां आने जाने वाले लोगों ने काफी शोर-शराबा किया। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर नदी में मौजूद नाविकों ने बड़ी कड़ी मेहनत करके किसी तरह कूदे हुए युवक को बाहर निकाला वहां मौजूद लोगों के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति आर्थिक तंगी की वजह से ऐसा कदम उठाया।
Comments