मतदान केंद्र बरियावां में मत पेटी लूटने वाले 9 अभियुक्त गिरफ्तार

मतदान केंद्र बरियावां में मत पेटी लूटने वाले 9 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


21.04.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 


 मतदान केन्द्र बरियावां में मतपेटी लूटने वाले 09 अभियुक्त गिरफ्तार




  दिनांक 19.04.2021 को दोपहर करीब 13ः00 बजे पंचायत चुनाव के दौरान थाना नवाबगंज के बरियावां मतदान केन्द्र पर 100-150 व्यक्तियों द्वारा धावा बोल कर मतपेटी लूट ली गई तथा मतपेटी तोड़कर मतपत्रों को जला दिया गया तथा मतदान कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता की गई। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 51/21 धारा 147, 148, 149, 394, 427, 332, 353 भादवि 135, 136 (2)बी लोक प्रतिनिधित्व अधि0 व 4/5 लो0सं0क्ष0नि0 अधि0 का अभियोग बनाम 100-150 अज्ञात अभियुक्त, पंजीकृत किया गया। इस अभियोग से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को कल दिनांक 20.04.2021 को गिरफ्तार किया जा चुका है।बीती रात्रि में दिनांक 20/21.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज श्री रूकुम पाल सिंह मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उक्त अभियोग से सम्बन्धित कुल 09 अभियुक्तों को और गिरफ्तार किया गया है,अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. श्री मती रोशनी देवी पत्नी वीरेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

02. शांति देवी पत्नी राजेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।03. उषा देवी पुत्री फूलचन्द्र गौतम नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

04. अंजू देवी पत्नी मिथिलेश नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़। 05. शिवम सरोज पुत्र विजेन्द्र सरोज नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

06. रामू सरोज पुत्र बृजलाल नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।07. चन्द्र प्रकाश गौतम पुत्र नरेन्द्र कुमार नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

08. राम कुमार सरोज पुत्र मुनेश्वर प्रसाद नि0 बरियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।09. पवन कुमार पुत्र कमलेश नि0 तुलसी का पुरवा परियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक रूकुम पाल सिंह मय टीम थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *