नव निर्माणधीन मंदिर परिसर में कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। जून 23, 2020
रिपोर्ट- मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
नव निर्माणधीन मंदिर परिसर में कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण
पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है वृक्ष- एसपी अभिनंदन
कौशाम्बी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री ने आज नव निर्माणधीन मंदिर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा। इस मौके पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह व एडीजे रमेश कुमार यादव ने आम, बेल और अशोक आदि के वृक्षो को रोपित किया।
एसपी अभिनंदन सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में वृक्षों का विशेष महत्व रहा है। हर किसी के जीवन में वृक्ष बहुत उपयोगी है। यह वृक्ष हमारे पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष हमारे जीवनदाता होते है। वृक्षों की वजह से मनुष्य को बहुत सारी चीजे मिलती हैं। उन चीजों का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता है। इस लिए हमेशा वृक्षो की देख रेख करना चाहिए।
एडीजे रमेश कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे संरक्षक हैं इसलिए हमें उनकी संख्या में वृद्धि करनी चाहिये, परन्तु केवल नारे लगाने से कुछ नहीं होगा और उनको कटने से बचाना चाहिये। इस मौके पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, कोखराज थाना प्रभारी राकेश तिवारी समेत स्थानीय चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह व मूरतगंज चौकी प्रभारी सूबेदार बिंद मौजूद रहे।
Comments