मतदान होने से पहले ही जीती बाज़ी,एक ही परिवार के चार लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित।

मतदान होने से पहले ही जीती बाज़ी,एक ही परिवार के चार लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

शाहजहांपुर, ब्यूरो उदयवीर सिंह

मतदान होने से पहले ही जीती बाज़ी,एक ही परिवार के चार लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचित।

निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में एक ही परिवार से चार लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसे क्षेत्र में बढ़ती हुई लोकप्रियता ही कहेंगे कि बिना लड़े ही एक ही परिवार में चार चार पद निर्विरोध चुने जाएं ऐसा ही कुछ हुआ है विकासखंड निगोही के तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के परिवार में जहाँ उनके पुत्र,पुत्रवधू, एवं पुत्रियां,इन चारों लोगों के अलग अलग क्षेत्र पंचायतों से निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जनप्रिय तिलहर भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता एवं कराये गये विकास कार्यों का ही फल है कि जनता ने उनके परिवार के चार चार सदस्यों को निर्विरोध चुना। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

निगोही विकासखंड के मिलकिया से विधायक पुत्र सचिन कुमार वर्मा, चक बरेंचा से पुत्री काजल वर्मा,संडाखास द्वित्तीय से पुत्री कोमल वर्मा,एवं बझेड़ा बझेडी से पुत्रवधू रूचि वर्मा निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार वर्मा ने क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देते हुये बताया कि यह क्षेत्र के लोगों का स्नेह हैं कि उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ किसी भी व्यक्ति ने चुनाव नही लड़ा। अपने ही परिवार के चार सदस्यों में से विधायक पुत्र सचिन कुमार वर्मा के ब्लाक प्रमुख पद की प्रबल दावेदारी पर अटकलें तेज हो गई हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *