निरीक्षक पद पर प्रोन्नत पाए उप निरीक्षक को बैज लगाकर एसपी ने कराया पद ग्रहण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी।
निरीक्षक पद पर प्रोन्नत पाए उप निरीक्षक को बैज लगाकर एसपी ने कराया पद ग्रहण
पुलिस अधीक्षक ने बैज लगाकर प्रोन्नति प्राप्त उप निरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक पश्चिम शरीरा के पद पर कार्यभार ग्रहण कराया
कौशाम्बी। दो दिन पहले पुलिस मुख्यालय से उप निरीक्षकों को प्रोन्नति देते हुए निरीक्षक बनाया गया था जिसमें कौशाम्बी जिले में तैनात उप निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह शामिल थे। सर्वेश कुमार सिंह इन दिनों पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष है, पुलिस मुख्यालय का निर्देश मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने उन्हें बैज लगाकर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण कराया है। वह पश्चिम शरीरा के थाना अध्यक्ष थे और इंस्पेक्टर बनने के बाद भी वह थानाध्यक्ष रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अभिनंदन सिंह द्वारा बुधवार को उप निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा को प्रदान की गई निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के फल स्वरुप प्रभारी निरीक्षक पश्चिम शरीरा के पद पर बैज लगाकर पदभार ग्रहण कराया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना एसपी द्वारा की गयी।
Comments