हत्या के अभियोग में वांछित 50 हजार रु0 का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 9 May, 2022 19:35
- 513

प्रतापगढ
09.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के अभियोग में वांछित, 50 हजार रु0 का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ।प्रतापगढ जनपद के थाना महेशगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 08/2006 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 34 भादवि में वांछित अभियुक्त लालता प्रसाद यादव पुत्र रामसेवक यादव नि0 तिरछा थाना महेशगंज जनपद प्रतागपढ़ जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 22.12.2021 को 25000/-रु0 का पुरस्कार* घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, परन्तु अभियुक्त का कोई पता नहीं लग पा रहा था। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु, पुरस्कार की राशि को बढ़ाकर 50000/-रु0 कर दिया गया था।
उक्त इनामियां अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में बीती रात्रि में (दिनांक- 08/09.05.2022 को) समय लगभग 02ः50 बजे एस0टी0एफ0 उ0प्र0 यूनिट, लखनऊ व थाना महेशगंज पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित इनामियां अभियुक्त लालता प्रसाद यादव को थानाक्षेत्र महेशगंज के कस्बा हीरागंज बाजार से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- लालता प्रसाद यादव पुत्र रामसेवक यादव नि0 तिरछा थाना महेशगंज जनपद प्रतागपढ़।गिरफ्तार अभियुक्त लालता प्रसाद यादव का आपराधिक इतिहासः-01.मु0अ0सं0- 18/1989 धारा 394 भादवि थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।02.मु0अ0सं0- 67/1993 धारा 323, 504, 506 भादवि व 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।03.मु0अ0सं0- 10/1999 धारा 323, 504, 506 भादवि व 3(1)5 एससी/एसटी एक्ट थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।04.मु0अ0सं0- 08/2006 धारा 147, 148, 149, 307, 302, 34 भादवि थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-प्रभारी एस0टी0एफ0 टीम लखनऊ, उ0नि0 घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी गिरजा शंकर यादव, मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह, मुख्य आरक्षी प्रताप नारायण सिंह, मुख्या आरक्षी विनोद सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी मुकेश प्रजापति, आरक्षी राजेश पाल व आरक्षी कुमदेश एस0टी0एफ0 टीम लखनऊ।थाना प्रभारी महेशगंज उ0नि0 विवेक कुमार मिश्रा, आरक्षी विरेन्द्र यादव, आरक्षी योगेश कुमार व आरक्षी सूरज नाथ मौर्या थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments