आय-व्यय निरीक्षक एवं सहमंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, शेष पदों पर होगा मुकाबला

आय-व्यय निरीक्षक एवं सहमंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, शेष पदों पर होगा मुकाबला

प्रतापगढ 


25.02.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



आय-व्यय निरीक्षक एवं सहमंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्य हुए निर्विरोध निर्वाचित, शेष पदों पर होगा  मुकाबला



 प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज में  संयुक्त अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के चुनाव में गुरूवार को आय-व्यय निरीक्षक तथा सह मंत्री समेत कार्यकारिणी के चार पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने सह मंत्री पद पर राजेश द्विवेदी तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर रमेश कुमार कोरी व कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विनय जायसवाल, रामलखन शर्मा, जयप्रकाश यादव व अंजनी कुमार यादव के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। वहीं नामांकन वापसी के अन्तिम दिन किसी भी पद पर प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस नहीं लिया। समिति के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पांच मार्च को होने वाले चुनाव मे अब अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार तिवारी, घनश्याम मिश्र, राममोहन सिंह, विकास नारायण मिश्र, रामसिंह तथा हरिशंकर द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष सिविल पद पर अखिलेश कुमार द्विवेदी, अबरार अहमद खॉन, उमेश नारायण तिवारी, शहजाद ए अंसारी व उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार त्रिपाठी, विजय कुमार यादव, संतोष कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर अरूण कुमार मिश्र, धीरेन्द्र कुमार शुक्ल, प्रवीण कुमार यादव, संजीव कुमार तिवारी व शेषनाथ त्रिपाठी तथा प्रचार मंत्री पर अवनीश पद पर एवं हरिश्चंद्र पाण्डेय तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार दुबे व मनंज्जय नाथ के बीच मुकाबला होगा। चुनाव समिति ने बैठक मे प्रत्याशियों के लिए प्रचार अवधि मे आदर्श आचार संहिता के बिंदु भी निर्गत किये। इस मौके पर शिवाकांत उपाध्याय, अजय शुक्ल गुडडू, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, मो. ईसा, राजेश तिवारी, हेमंत पाण्डेय, राजेन्द्र विश्वकर्मा, बाबूलाल वर्मा, अमृत लाल यादव, करूणाशंकर मिश्र, घनश्याम सरोज, रमेश पाण्डेय आदि लोग  मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *