सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया

Prakash prabhaw news
सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया
रिपोर्टर-शशांक मिश्रा
मोहनलालगंज
मोहनलालगंज लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सपा सरकार की लोकप्रियता से डरी हुई है प्रदेश में अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मोहनलालगंज में विधायक आवास बिदौवा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है ।प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं तथा विकास कार्य ठप हैं लूट ,हत्या ,डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं जिसपर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। सपा शासनकाल में कराए गए कार्यों के शिलापटो पर अपना नाम दर्ज करा कर वाह वाही लूटने में लगी है। इस मौके पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडे व विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर को फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ,छात्र संघ अध्यक्ष अमरपाल सिंह ,पूर्व मंत्री देवकली रावत, जिला सचिव राम जी तिवारी,माता प्रसाद द्विवेदी,अनुराग मिश्र,अभिषेक द्विवेदी ,पवन मिश्रा, उमेश तिवारी ,जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव,हरी शंकर रावत,रमेश राही, जिला सचिव सतीश गुप्ता सहित क्षेत्र के काफी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थे ।इस समारोह के दौरान विधायक को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
Comments