मड़िहान के देवरी कला स्थित सुधार गृह में मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर
अमित कुमार सिंह
मड़िहान के देवरी कला स्थित सुधार गृह में मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान।
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी कला में स्थित सुधार गृह में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए गए मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महिलाओं के स्वाभिमान ,सम्मान और सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मड़िहान के देवरी कला स्थित सुधार गृह में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी समेत विभिन्न महिला संगठन से संबंधित लोग भी उपस्थित रहे इस दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया और उन्हें स्वावलंबी बनाने व उनके सम्मान और सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई साथ ही कानून संबंधी विभिन्न जानकारियों के बारे में जागरूक किया गया।
Comments