कंछवा बाज़ार थाना क्षेत्र की विवाहित महिला ने अपने ससुराल वालो पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर
अमित कुमार सिंह
कंछवा बाज़ार थाना क्षेत्र की विवाहित महिला ने अपने ससुराल वालो पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप।
मिर्जापुर जिले के कंछवा बाज़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझ़्वा गांव की एक विवाहित महिला ने अपने ससुराल वालो पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया और महिला थाना में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भदोही जिले के महाराजगंज के निवासी अब्दुल सत्तार ने अपनी पुत्री रुबीना का विवाह कछुआ बाजार थाना क्षेत्र के मझ््वां गांव में किया था पिता अब्दुल सत्तार ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री रुबीना से ससुराल वाले हमेशा दहेज की मांग करते हैं और प्रताड़ित करते हैं पिता अब्दुल सत्तार ने अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने के लिए महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने मामले को गंभीर रूप से लेते हुए आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द इस मामले पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Comments