मंगापुर में होली मिलन समारोह 20 मार्च को
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 March, 2022 12:26
- 604

प्रतापगढ
19.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मंगापुर में होली मिलन समारोह 20 मार्च को
प्रतापगढ़ में मंगापुर व्यापार मंडल की ओर से गांधी चौराहा मंगापुर स्थित संजय मार्केट में आगामी 20 मार्च 2022 (रविवार) को अपरान्ह 2:00 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है ।
इस अवसर पर स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के चर्चित रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत हास्य रस की कविताएं, कार्यक्रम में चारचांद लगाएंगी।
मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष मल्ला सेठ, महामंत्री जय कांत शुक्ल, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित राजू यादव, शत्रोहन उपाध्याय, दूधनाथ सिंह,डॉ विजय यादव, भारत सिंह, राम करन गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद दुबे, संदीप विश्वकर्मा, बृजेंद्र उपाध्याय,सुशील मोदनवाल, गिरिजेश उपाध्याय,धर्मेंद्र गुप्ता, बुद्धसेन सिंह, टमाटर विश्वकर्मा, शिवकुमार साहू, छोटू दीक्षित आदि की ओर से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।मंगापुर व्यापार मंडल के संरक्षक सूर्यभान सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से व्यापारियों के अलावा जागरूक, संभ्रांत नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोक गायकों द्वारा फगुआ गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा।वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मंगापुर व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए व्यवसायियों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।
Comments