भाजपा के मान्धाता मंडल अध्यक्ष के निधन पर भाजपाई मर्माहत

प्रतापगढ़
21. 09. 2020
रिपोर्ट ---मो. हसनैन हाशमी
भाजपा के मान्धाता मंडल अध्यक्ष के निधन पर भाजपाई मर्माहत।
प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं हम सबके परम स्नेही आदरणीय श्री राकेश सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राकेश सिंह के निधन पर जताया शोक भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ मिश्रा, भूपेंद्र बहादुर सिंह, सूर्य बक्स, विक्रांत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, बाबा अमरनाथ शर्मा, विजय कुमार मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, सुधाकर सिंह, राजेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि हम सबके बीच सिर्फ उनकी यादें ही रह जाएंगी वह हम सबके बीच आज हम सब को छोड़कर हम सब से दूर चले गए ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वर सहनशक्ति देने की कृपा करे।
Comments