मतदान केंद्र कन्हैया दुल्लापुर पर मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतपेटिका लूट ले जाने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 23 April, 2021 16:07
- 469

प्रतापगढ
23.04.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मतदान केन्द्र कन्हैया दुल्लापुर पर मतदान कर्मियों से मारपीट कर मतपेटिका लूट ले जाने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 19.04.2021 को सायं लगभग 06.00 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान थानाक्षेत्र महेशगंज के मतदान केन्द्र कन्हैया दुल्लापुर पर 40-50 अराजक तत्वों द्वारा लाठी-डण्डों के साथ मतदान केन्द्र में घुसकर मतदान कर्मियों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट की गई व मतपेटिका लूट ली गई तथा मतदान प्रक्रिया को बाधित कर दिया गया। इस संबंध में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0- 77/21 धारा 147, 149, 395, 397, 353, 332, 342, 504, 506, 34, 171ग, भादवि व धारा 131, 132(3), 135ए लोक प्रतिनिधित्व अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष अमित सिंह मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उक्त अभियोगों से सम्बन्धित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
01.सचिन यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी टेण्डा सरैया, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
02. विवेक तिवारी पुत्र स्व0 विश्वनाथ तिवारी निवासी टेण्डा ऊधमपुर, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. सार्थक तिवारी पुत्र विवेक त्रिपाठी निवासी टेण्डा ऊधमपुर, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. राजेश यादव पुत्र सदाशिव यादव निवासी टेण्डा, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
05. रोहित मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा निवासी गौरी का बन, थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अमित सिंह मय टीम थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments