हर्षोल्लास के साथ माता रमाबाई का मनाया गया जन्मोत्सव

PPN NEWS
रायबरेली
हर्षोल्लास के साथ माता रमाबाई का मनाया गया जन्मोत्सव
बछरावां, रायबरेली। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पत्नी माता रमाबाई का जन्मोत्सव विकासखंड बछरावां के देव बौद्ध बिहार तमनपुर सेहगो में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें बच्चों को कॉपी कलम देखकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए जितेंद्र त्यागी प्रदेश महासचिव वीकेएश इंडिया यूथ विंग ने बताया कि माता रमाबाई जैसा संघर्ष कोई नहीं कर सकता। डॉक्टर अंबेडकर को उनकी पढ़ाई व सुख दुख में हिस्सेदारी लेकर बहुत बड़ा योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में टी एन भारती , सुनील कुमार धीमान , महेश कुमार रमेश रावत, रामगुलाम कमलेश कुमार, धर्मराज , मानसिंह , राम टहल, सियाराम रामसंकर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Comments