मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 27/09/2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी




मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक



कौशाम्बी। महिला अधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष समाज सेवी अंजना मिश्रा के नेतृत्व मे सोमवार को शुक्लन का पूरा मजरा इब्राहिमपुर करारी में मिशन शक्ती के तहत महिला एवं बालिका जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिला एवं बालिकाओ को जागरूक किया गया। भ्रूण हत्या, घरेलू हिन्सा, कन्या सुमन्गला बालिका संरक्षण एवं अन्य बहुत सी योजनाओ के प्रति कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड से निधी त्रिपाठी एवं जिला प्रोवेशन कार्यालय से अन्जू दुबे पवारा ग्राम प्रधान एवं अर्चना, रेनू यादव, नीलम यादव एवं करारी थाने की पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही। इनके अलावा बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।


उपस्थित महिलाओं बालिकाओं को संबोधित करते हुए अंजना मिश्रा ने कहा कि महिलाओ एवं बालिकाओ पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा वो चाहे जो भी हो हर परिस्थिति में महिलाओं बालिकाओं को संरक्षण दिया जाएगा इसके लिए उनका संगठन हमेशा साथ खड़ा है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *