मास्क नही लगाने पर 561 लोगो से वसूला जुर्माना

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 23/06/20
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मास्क नही लगाने पर 561 लोगो से वसूला जुर्माना
कौशाम्बी। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद भी जिले के लोग सावधानियां नही बरत रहे है। मास्क सैनिटाइजर का उपयोग तो अधिकतर लोग कर ही नही रहे है। मास्क लगाए बिना घर से बाहर लोग निकल रहे है। ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत 561 लापरवाहों से 76 हजार छह सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। वही सभी 50 बैरियर/नाको पर चेकिंग करते हुए पुलिस ने 215 वाहनों का ई-चालान भी किया है।
Comments