राम जन्मभूमि मंदिर समर्पण निधि अभियान के लिए निकाली गई शोभायात्रा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 18 February, 2021 16:13
- 458

प्रतापगढ
18.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
राम जन्मभूमि मंदिर समर्पण निधि अभियान के लिए निकाली गई शोभायात्रा
प्रतापगढ जनपद के बिहार क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के लिए अलग-अलग मार्गों पर मोटरसाइकिल से शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बिहार,बाघराय,शकरदहा,कमसिन,भिटारा आदि क्षेत्रों में भारत माता की जय,वंदे मातरम, जय श्री राम का नारा लगाते हुवे मोटरसाइकिल से शोभायात्रा निकाली गई एवं समस्त बाजार के लोगों और ग्रामीणों को राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक समर्पण निधि अर्पण करने को प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक हेमंत जी,खंड कार्यवाह मुनीश मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी विधायक बाबागंज जिला महामंत्री पवन गौतम , जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा राजन,जिलाकार्य समिति सरोज त्रिपाठी, जटाशंकर तिवारी,भाजपा बिहार मंडल अध्यक्ष राजेश साहू,खंड संपर्क प्रमुख राजू केसरवानी,सुरेश मोदनवाल,आदित्य पांडेय,सुरजीत प्रजापति,अजय गौतम,अंकित मोदनवाल, प्रमोद साहू,सन्नी सिंह,हर्ष केसरवानी, शिवम मिश्रा,सकरदहा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव मिश्रा लाल , ओमप्रकाश शुक्ला, घनश्याम शुक्ला,आशीष साहू,नागेश्वर मौर्य,धर्मेंद्र मौर्य,हिमामशु सिंह,गोलू पांडेय,मोनू शुक्ला, अनिल मिश्रा,सोनू सरोज,रंजीत,सलिल शुक्ला राहुल त्रिपाठी, ज्ञानचंद तिवारी,वैभव त्रिपाठी आदि सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहे।
Comments