मानस मंथन
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 26 October, 2020 20:49
- 1349

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रहकर्ता सुरेश चंद्र मिश्रा "पत्रकार"
।।मानस मंथन ।।
स्कंद पुराण मे वर्णित सीता हरण के बाद की तिथि और मास का वर्णन पूर्व वर्णन से आगे।।
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी --युद्ध विराम रावण द्वारा यज्ञ दीक्षा ग्रहण ।।
फाल्गुन कृष्ण अमावस्या --रावण द्वारा युद्ध का शुभारंभ
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से अष्टमी --रावण द्वारा युद्ध राक्षसों का संहार ।।
चैत्र शुक्ल षष्ठी से अष्टमी -राम रावण युद्ध रावण के रथ सैनिक नष्ट
चैत्र शुक्ल नवमी --रावण द्वारा लक्ष्मण पर शक्ति प्रहार पुनः संजीवनी लाई गई ।।
चैत्र शुक्ल दशमी -- दिन मे युद्ध विराम रात मे रक्षसों का आक्रमण
चैत्र शुक्ल एकादशी -- मातली इन्द्र रथ लेकर आए
चैत्र शुक्ल द्वादशी से चैत्र कृष्ण चतुर्दशी --18 दिन रात राम रावण युद्ध
चैत्र कृष्ण चतुर्दशी--रावण वध।।
चैत्र कृष्ण अमावस्या ।रावणादि का दाह संस्कार
---- ------ ------- -------- -------- ------' -----'' --'''
विशेष --माघ शुक्ल द्वितीया से 87 दिन के युद्ध मे मेघनाद कुंभकर्ण प्रहस्त आदि की मृत्यु शोक के कारण 15 दिन युद्ध बंद था 72 दिन युद्ध हुआ ।।
------------- -----'''-------------- -------'''' ------''' ----
वैषाख---- शुक्ल प्रतिपदा --राम जी युद्ध भूमि मे रहे
वैषाख शुक्ल द्वितीया --विभीषण राजतिलक
वैषाख शुक्ल तृतीया ।।राम सीता मिलन अग्नि परीक्षा ब्रह्मादि देवताओं का वरदान
वैषाख शुक्ल चतुर्थी ----राम सीता कपि सेना विभीषण आदि के साथ पुष्पक से अवध चले।
वैषाख शुक्ल पंचमी ---14 वर्ष पूर्ण भरद्वाज आश्रम मे रात भर रहे।।
वैषाख शुक्ल षष्ठी अयोध्यापुरी आगमन सबसे मिलन
वैषाख शुक्ल सप्तमी---राम राज्याभिषेक ।
सियावर रामचंदकीजै ।।
मानस प्रेमियो की जानकारी के लिए स्कंद पुराण मे वर्णित सीता हरण के बाद की तिथि और मास गणना संपन्न हुई ।। तिथि पत्र से यह भी विदित हुआ कि बैशाख शुक्ल पंचमी को ही राम वनवास भी हुआ था।
Comments