माल्हीपुर में स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की मासिक बैठक सम्पन्न
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 March, 2021 19:23
- 676

प्रतापगढ
21.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
माल्हीपुर में स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की मासिक गोष्ठी संपन्न
महाकवि छविश्याम द्वारा स्थापित सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर की नियमित मासिक गोष्ठी ब्लॉक सांगीपुर स्थित ग्राम माल्हीपुर देवरी में वरिष्ठ रचनाकार बचई राम द्विवेदी अनुराग जी के संयोजन में उन्हीं के निवास पर संपन्न हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं संचालन महामंत्री डॉ अजित शुक्ल ने किया। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा प्रसाद त्रिपाठी ने स्वतंत्र कभी मंडल द्वारा हिंदी साहित्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना किया।
आयोजक बचई राम दिवेदी अनुराग ने मंडल के संरक्षक यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय को अंगवस्त्रम तथा माला भेंट कर सम्मानित किया
गोष्ठी में काव्य पाठ करने वालों में रायबरेली से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार अवस्थी श्याम एवं शिव कुमार सिंह शिव सहित परशुराम उपाध्याय सुमन, गुरु बचन सिंह बाघ, इंजीनियर प्रभाकर मिश्र, यज्ञ नारायण सिंह अज्ञेय, अर्जुन सिंह, बचई राम द्विवेदी अनुराग,डॉक्टर केसरी नंदन शुक्ल केसरी,डा अजित शुक्ल, आचार्य अनिल मिश्र, अनूप त्रिपाठी, यज्ञ कुमार पांडेय यज्ञ, अरविंद सत्यार्थी, राम जी मौर्य आदि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए विविध रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।
Comments