महेवा मलकिया में कल निकलेगी कलश यात्रा
प्रतापगढ
03.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महेवा मलकिया मे कल निकलेगी कलश यात्रा
प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज के महेवा मलकिया मे कल शुक्रवार से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ को लेकर दोपहर बारह बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी। उक्त जानकारी देते हुए कथा के संयोजक पं. जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि कलश यात्रा के बाद श्रीमद्जगद्गुरू नृसिंह पीठाधीश्वर धाम के कथाव्यास अनूपदेव जी महराज द्वारा अपरान्ह दो बजे से आगामी दस मार्च तक कथा का वाचन किया जाएगा।

Comments