जिले की तीन विधानसभाओं में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम

पी पी एन न्यूज
28.02.2021
जिले की तीन विधानसभाओं में सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम
(कमलेन्द्र सिंह)
फ़तेहपुर।
शासन की मंशानुसार जिले की तीन विधानसभाओं सदर, हुसैनगंज, अयाह शाह में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का कुशल आयोजन किया गया।
जिसमें सदर विधानसभा से पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा) प्रमोद द्विवेदी उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा जिला समाज कल्याण अधिकारी के एस मिश्रा के संयोजकत्व में 38 जोड़ो का विधि विधान पुर्वक विवाह सम्पन्न कराया गया।
हुसैनगंज में राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह अपर जिलाधिकारी एल पी शाक्य जिला पूर्ति अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी हथगाँव ऐश्वर्य यादव के संयोजकत्व में 21 जोड़ो का वहीं अयाह शाह विधान सभा मे क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता व अपर उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी के संयोजकत्व में 33 जोड़ो का विधि विधान पूर्वक वैदिक उच्चारण व हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।
विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से चांदी के आभूषण, कुकर, डिनर सेट, मोबाइल सेट वर वधू के लिये कपड़े व उपहार भी दिये गये।
कार्यक्रम के अंत मे सभी जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ो को सुखी दाम्पत्य जीवन के आशिर्वाद से अभिसिंचित किया।
Comments