मकर संक्रांति विशेषांक
- Posted By: Alopi Shankar
- राज्य
- Updated: 14 January, 2021 19:02
- 1160

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रह कर्ता - सुरेश चंद्र मिश्रा "पत्रकार"
मकर संक्रांति विशेषांक
उत्तरायण पथ गामी भगवान भास्कर के मकर राशि मे प्रवेश काल मकर संक्रांति के पावन महोत्सव पर समस्त सनातन धर्मावलंबी सज्जनों को बहुत बहुत शुभकामना इसी पर्व पर भगवान किरण माली सूर्य देव की काव्य मई स्तुति।।
।।आपको शत कोटि वंदन।।
भुवन तम हर्ता दिवाकर आपको शत कोटि वंदन।
उत्तरायण के महोत्सव पर तुम्हें शुभ अर्घ्य अर्पण।।
गगन चारी शीत हारी रथ जुड़े हरिताश्व सुंदर।।
किरण माली शक्ति शाली वेद गुंण गाते निरंतर।।
ब्रह्म तुम तुम श्रृष्टि रक्षक घोर तम भक्षक दयामय।।
देव दानव नाग मानव यक्ष किन्नर करें अर्चन।।
भुवन तम हर्ता दिवाकर आपको शत कोटि वंदन।।
उत्तरायण के महोत्सव पर तुम्हें शुभ अर्घ्य अर्पण।। 1।।
वालखिल्यादिक मुनीश्वर आपका गुण गान करते।।
सिद्ध सन्यासी उदासी कीर्ति गान पुराण करते।।
वाह्य अंतस का तिमिर शुभ रश्मि माला हैं मिटाती।।
कलिमल दहन कश्यप सुवन श्रीमान से त्रैलोक्य पावन।।
भुवन तम हर्ता दिवाकर आपको शत कोटि वंदन।।
उत्तरायण के महोत्सव पर तुम्हें शुभ अर्घ्य अर्पण।।2।।
तुम दिनेश खगेश तुम्ही शुरेश हो सर्वेश हो ।।
बुद्धि बल आरोग्य दाता भानु तुम अखिलेश हो।।
ओज वंत सरोज पोषक नीर शोषक भास्कर।।
प्रभा दाता जगत्त्राता आपसे घर द्वार पावन।।
भुवन तम हर्ता दिवाकर आपको शत कोटि वंदन।।
उत्तरायण के महोत्सव पर तुम्हें शुभ अर्घ्य अर्पण।। 3।।
प्रणव गायत्री तुम्हीं मे सर्व श्रुति तुममें समाई।।
आदित्य हृदय पुनीत गाकर राम ने रिपु विजय पाई।।
कर्म रत रहते निरंतर शून्य पथ पर रथ चलाते।।
हो कृपा निर्मल,,हृदय से हो निरंतर राम सुमिरन।।
भुवश तम हर्ता दिवाकर आपको शत कोटि वंदन।।
उत्तरायण के महोत्सव पर तुम्हें शुभ अर्घ्य अर्पण।।जै जानकी जीवन।।
Comments