मंझगवा मोरंग खदान कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

मंझगवा मोरंग खदान कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)*
खागा/ फतेहपुर
प्रशासनिक हीलाहवाली व बेपरवाही के चलते तहसील क्षेत्र में संचालित मोरंग खदानों से ग्रामीणों के खेतों से ओवर लोड वाहनों के संचालन की बदौलत ग्रामीणों व खदान कर्मियों के बीच आये दिन होने वाली नोक झोंक व मारपीट बिल्कुल आम बात हो चुकी है।
बावजूद इसके स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा खदानों से ओवर लोड वाहनों के किसानों के खेतों से होकर परिवहन को रोकने के लिये कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
बीती रात किशनपुर थाना क्षेत्र के शुरुवाती दौर से ही विवादित रहे मंझगवा मोरंग खदान में ग्रामीणों व खदान कर्मियों के बीच ग्रामीणों के खेतों के बीच से जबरन मोरंग लदे वाहनों के परिवन की बदौलत
तीखी नोक झोंक व मारपीट हो गई। जिसमे खदान के फालोवर समेत लगभग तीन कर्मी घायल हो गये।
खदान कर्मियों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के पहुँचने से पहले बतौर खदान कर्मी हमलावर असलहे लहराते हुए मौके से फरार हो गये।
घटना की असली वजह क्षेत्रीय ग्रामीणों ने खदान संचालक द्वारा ग्रामीणों के खेतों से जबरन मोरंग लदे वाहनों का परिवहन बताया है।
जबकी खदान संचालक का आरोप है। कि आरोपियों द्वारा खदान संचालक पर जबरन मोरंग फ्री में देने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे उसने साफ इंकार कर दिया है। इसी बात से खुन्नस खाए ग्रामीण नाजायज असलहों व लाठी डंडो से लैस होकर आए दिन खदान कर्मियों से मारपीट करते रहते हैं।
जिसकी लिखित सूचना हम लोगों ने कई बार स्थानीय पुलिस समेत तहसील व जिला प्रशासन को भी दी। किन्तु किसी जिम्मेदार प्रशासनिक ने भी इन अराजक तत्वों ( ग्रामीणों) के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।
हलांकि मारपीट में घायल भुक्तभोगी ने जिस प्रकार खदान के ही एक कर्मी पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वो वर्चस्व की जंग के चलते किसी अप्रिय घटना की ओर इशारा है।
घायल खदान फालोवर ने स्थानीय गाँव के ही छः आरोपियों भान प्रकाश, राम गोपाल यादव, कुलदीप सिंह, राजू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राघवेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
मामले के बावत किशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वादी फालोवर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मंझगवा निवासी लगभग आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
वहीं इस सम्बन्ध में जब खागा उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया। तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
सी ओ ने किया घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण
मंझगवा मोरंग खदान में मारपीट होने की खबर पाते ही सी ओ अंशुमान मिश्रा ने किशनपुर थानाध्यक्ष पंधारी सरोज के साथ मौके पर पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए भुक्तभोगी खदान कर्मियों व क्षेत्रीय ग्रामीणों से घटना के बावत पूँछतांछ की।
जिन्होंने किशनपुर थानाध्यक्ष को सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।
Comments