स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए महिलाए हुई सम्मानित

स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिए महिलाए हुई सम्मानित

प्रतापगढ 


09.03.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 



स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान के लिये महिलाएं हुई सम्मानित, 




 प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज  नगर पंचायत के द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार की शाम नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूरदर्शन रिले केन्द्र परिसर मे हुए कार्यक्रम में चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने महिला कार्मिकों को स्वच्छता के क्षेत्र मे योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होनें मंजू हेला, रेनू साहू, कंचनलता, कौशिल्या, आशा हेला को अंगवस्त्रम् तथा सम्मान पत्र प्रदान कर स्वच्छ नगर पंचायत के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी को भी महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र मे प्रभावी भूमिका के लिए मान पत्र भेंट किया गया। चेयरपर्सन अनीता ने कहा कि महिलाएं आज के दौर में हर क्षेत्र में सार्थक भूमिका के लिए विकास में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक अधिशाषी अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह ने महिलाओं की नगरीय प्रशासन के संचालन तथा समाज में भूमिका का वृहद रेखांकन किया। उन्होनें सरकार की विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के सशक्तीकरण सम्बन्धी बिंदुओं की भी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सभासद रमेश कौशल ने किया। प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभासद करूणाशंकर दुबे, मोकीम खां, अनुराग पाण्डेय, छोटू पाण्डेय, रमेश जायसवाल, रावेन्द्र मिश्र, संजय सिंह, अनिल पाण्डेय, विमलेश नारायण त्रिपाठी व विकास तिवारी, अरविंद मिश्र रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *