महिला कर्मचारी ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 24 April, 2022 12:47
- 438

प्रतापगढ
23.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महिला कर्मचारी ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
प्रतापगढ।पीआरडी में ड्यूटी करने वाली महिला ने अपने सहकर्मी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।अंतू थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पीआरडी में काम करती है। उसने जिला युवा कल्याण अधिकारी भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसके विभाग में काम करने वाला एक कर्मचारी ड्यूटी लगाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। कुछ समय पहले वह महिला थाने पर तैनात थी तो उसके विभाग के कुछ कर्मचारी उसे एक अधिकारी के कमरे पर जाने को कहने लगे। वह नहीं गई तो उसे धमकी दी गई। अब उसे ड्यूटी नहीं दी जा रही है। उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जा रही है। उसने अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
Comments