सपा कार्यकर्ता के निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन, परिजनों को बंधाया ढाढ़स
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 February, 2021 21:24
- 531

प्रतापगढ
21.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी/ नितिन नामदेव
सपना कार्यकर्ता के निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन, परिजनों को बंधाया ढाढ़स
प्रतापगढ जनपद के बाघराय क्षेत्र के गौरा निवासी सपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान रामकुमार यादव फौजी की मौत की सूचना पाकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज अपने काफिले के साथ सीधे गौरा गांव पहुंचे सपा नेता ने स्वर्गीय राम कुमार यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके बाद मृतक सपा समर्थक पूर्व प्रधान की पत्नी मीना देवी व उनके बेटे सुभाष रणजीत अमर सिंह से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूरी जानकारी देकर आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा इसके बाद राष्ट्रीय सचिव का काफिला सपा बिहार अध्यक्ष केशव प्रसाद यादव के घर छेवगा पहुंचा जहां राष्ट्रीय महासचिव ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा सपा कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव में कड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव का काफिला सीधे बरबसपुर विक्रमपुर गांव पहुंचा जहां बीते शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में जितेंद्र यादव की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था राष्ट्रीय महासचिव ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाढस बनाया मृतक के पिता राम बहादुर एवं माता उर्मिला देवी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली उधर राष्ट्रीय महासचिव ने मृतक के चचेरे भाई ज्ञान चंद यादव फौजी से फोन पर सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कराई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए फोन पर इस मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कही
इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने सड़क हादसे को साजिशन घटना करार देते हुए अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने की बात कही परिजनों को आश्वस्त किया कि सपा इस् हादसे की जांच प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर कराएगी काफिले के साथ दूधनाथ पटेल सपा जिलाध्यक्ष कौशांबी दयाशंकर यादव चंद्रजीत राम अवध काका केशव यादव महेंद्र यादव राजू यादव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष साजिद अली पूर्व विधायक अंसार अहमद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव सपा नेता राम सुंदर शास्त्री कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनीश खान प्रदीप सरोज राकेश सरोज अब्दुल कादिर जिलानी प्रवीण विपिन मंगल सिंह देवेंद्र जिलाध्यक्ष राजू यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments