शनिदेव धाम के महंत परमा महाराज को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 20 November, 2020 12:11
- 530

प्रतापगढ
20.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
शनिदेव धाम के महंत परमा महराज को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
शनिदेव धाम के पुजारी परमा महराज को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के लिए उनका शव शनिदेव धाम ले जाया गया। वहां से अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर सबसे छोटे बेटे मंगलाचरण मिश्र ने मुखाग्नि दी।मानधाता इलाके के जलालपुर निवासी प्रेमचंद्र मिश्र उर्फ परमा महराज (72) बुधवार दोपहर शनिदेव धाम पर मौजूद थे। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले गए, लेकिन उनकी सांस थम गई। देर रात उनका शव पैतृक आवास जलालपुर लाया गया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पहुंच गए। करीब साढ़े नौ बजे उनका शव शनिदेव धाम ले जाया गया। मंदिर में लोगों ने दर्शन कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके पुत्र मंगलाचरण मिश्र को शनिदेव धाम का पुजारी भी बनाया गया। करीब 11 बजे उनका शव अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार किया गया।फोर्स के साथ डटे रहे एएसपी, सीओ : परमा महराज की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस फोर्स विश्वनाथगंज बाजार से शनिदेव धाम तक तैनात रही। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी, सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे। घर से शव निकलने के बाद भुपियामऊ और विश्वनाथगंज से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।सांसद ने दिया कंधा, घाट पर पहुंचे पूर्व सांसद : शनिदेव धाम के पुजारी परमा महराज को अंतिम विदाई देने पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता ने उनके शव को कंधा भी दिया। वहीं, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने अंतिम संस्कार के समय घाट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। परमा महराज को अंतिम विदाई देने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता गुरुवार सुबह उनके घर पहुंचे। सदर विधायक राजकुमार पाल बुधवार रात उनके घर गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, राजा अनिल प्रताप सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, कुंदन सिंह ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बबलू सिंह, कांग्रेस के डॉ. नीरज त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ला, गिरधारी सिंह, राजेश सिंह, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, समाजशेखर, मुक्कू ओझा ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Comments