मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महापौर ने अपनी ओर से अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 30 हज़ार आइबरमेकटिन टैबलेट प्रदान की और समस्त जोनों में दबाई वितरण की

मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महापौर ने अपनी ओर से अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 30 हज़ार आइबरमेकटिन टैबलेट प्रदान की और समस्त जोनों में दबाई वितरण की

Prakash prabhaw news

रिपोर्टर-मोनू सफी


मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महापौर ने अपनी ओर से अधिकारियों कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 30 हज़ार आइबरमेकटिन टैबलेट प्रदान की और समस्त जोनों में दबाई वितरण की


आज दिनाँक 16/09/2020 को महापौर संयुक्ता भाटिया ने मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों के लिए कोरोना से सुरक्षा हेतु 30 हज़ार आइबरमेकटिन टैबलेट महापौर ने अपनी ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों में  निशुल्क वितरण हेतु अपर नगर आयुक्त श्रीमती अर्चना द्विवेदी को प्रदान की एवं समस्त जोनों में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिवार संग वितरण हेतु निर्देशित किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहरवासियों को नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों विशेषकर सफाई कर्मचारियों जोकि इस महामारी काल मे फ्रंट लाइन वॉरियर बताते हुए कहा कि  इस कोरोना महामारी काल मे हमारे अधिकारी कर्मचारियों कोरोना संक्रमण से बचे रहे है इसलिए महापौर ने अपनी ओर से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमोदित दवा आइबरमेकटिन नगर निगम कर्मचारियों हेतु उपलब्ध कराई। प्रथम चरण में 30 हज़ार टेबलेट कर्मचारियों हेतु दी गयी है, द्वितीय चरण में 50 हज़ार और टेबलेट नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार हेतु उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके पश्चात भी अगर आवश्यकता होगी तो और अधिक टेबलेट उपलब्ध कराई जाएंगी। क्योंकि यदि हमारे फ्रंट लाइन वारियर् सुरक्षित रहेंगे तभी यह लखनऊवासियो को अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो पाएंगे एवं लखनऊवासियों को भी सुरक्षित करने में सहायक होंगे।

महापौर ने स्वयं बांटी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दवा

नगर निगम मुख्यालय के समक्ष स्थित झण्डीवाले पार्क में महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनो को स्वयं आइबरमेकटिन टैबलेट भेंट कर उसका प्रयोग करने की विधि भी बताई।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *