महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान कार्यक्रम में महिलाओं का छलका दर्द

महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान कार्यक्रम में महिलाओं का छलका दर्द

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 08-11-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान कार्यक्रम में महिलाओं का छलका दर्द



महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के सौजन्य से महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित




कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे गढ़वा गांव स्थित जैन मंदिर परिसर में मिशन शक्ति योजना के तहत महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के सौजन्य से महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। महिला एवं बालिका जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी मिलते ही यमुना नदी किनारे क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित हुईं और उन्होंने सरकार की योजनाएं गांव ग्रामीणों तक ना पहुंचने का दर्द बया किया। कार्यक्रम में गांव गांव से आई महिलाओं ने बताया कि गांव में राशन कार्ड नहीं बनाया जा रहा है जिससे प्रधानमंत्री की निशुल्क राशन योजना का लाभ वर्षो बीत जाने के बाद भी नहीं मिल रहा है। इस भीड़ में मौजूद तमाम महिलाओं ने बताया कि उनके कच्चे घर बारिश के चलते गिर गए हैं बार-बार शिकायत करने के बाद और प्रधानमंत्रीआवास योजना फार्म जमा करने के बाद भी उन्हें आवास योजना का लाभ सरकार से नहीं मिल रहा है। महिलाओं की शिकायत पर महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की अध्यक्ष अंजना मिश्रा ने मौके पर लेखपाल को बुलाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर लेखपाल मौजूद नहीं हो सके।


कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि यमुना तराई क्षेत्र में पशुओं की संख्या अधिक है लेकिन सरकार द्वारा इस क्षेत्र में गौशाला नहीं स्थापित किया गया है जिससे आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं बार-बार ग्रामीणों की मांग के बाद भी इस क्षेत्र में गौशाला नहीं स्थापित हो सका है इस मौके पर उपस्थित महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की अध्यक्ष अंजना मिश्रा ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव में महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं के उत्थान का भरसक प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिले के दूरदराज के इलाके के गांव में विकास का आभाव है जिससे गांव क्षेत्र की महिलाओं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है जागरूकता की कमी के चलते सरकारी योजनाओं में लिप्त लोग योजनाओं का लाभ उठा लेते हैं महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के उत्थान और उनके विकास का भरसक प्रयास किया जाएगा ।


इस कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से निधि त्रिपाठी जिला प्रोबेशन कार्यालय से पूनम पाल अंजू दुबे महिला उत्थान समिति से लीना अवस्थी उच्व न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता निशा त्रिपाठी अलका त्रिपाठी स्वाति यादव हेमलता निशु ग्राम प्रधान मुन्नू लाल सहित तमाम आशा बहू आंगनवाड़ी कार्यकत्री गांव क्षेत्र की महिलाएं बालिकाएं मौजूद रही।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *