राम कथा को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा, मगन हुए श्रद्धालु
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 19 December, 2020 17:01
- 509

प्रतापगढ
19 12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
रामकथा को लेकर निकली भव्य शोभा यात्रा, मगन हुए श्रद्धालु
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के रामपुर भेड़ियानी मे नौ दिवसीय रामकथा को लेकर शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। मानव सेवा कल्याण संस्थान के बैनरतले निकली शोभा यात्रा मे विश्व शांति का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा वैदिक मंत्रो के बीच कथास्थल से सगरा सुंदरपुर, तिना होते हुए बूढे बाबा मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा मे श्रद्धालुओं ने ध्वजपताका के साथ अबीर व गुलाल उडाते श्रीराम के जयघोष मे दिखे। भक्तों ने भजन पर शोभा यात्रा के बीच मंगल उदघोष करते नाचते गाते भी दिखे। शोभा यात्रा की अगुवाई पं. श्यामशंकर पाण्डेय ने किया। इस मौके पर कथाव्यास गोविंद भाई जी महराज, कृष्णदेव शुक्ल, रमेश पाण्डेय, संजय शुक्ल, रामराज पाण्डेय, उमाकांत मिश्र, सरसज तिवारी, बडे लाल शुक्ल, कृष्णचंद्र पाण्डेय व सतीश पाण्डेय आदि रहे।
Comments