जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने अपने 30वें दीक्षांत समारोह में 360 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने अपने 30वें दीक्षांत समारोह में 360 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ के 360 ग्रेजुएट्स को मिली डिग्री।
छात्रों ने हासिल किया 24.11 लाख रुपये का अधिकतम सालाना पैकेज।
लखनऊ। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, लखनऊ ने अपने कैंपस में 30वें सालाना दीक्षांत समारोह का आयोजन किया, जहां मैनेजमेन्ट प्रोग्रामों के 358 ग्रेजुएट छात्रों को डिप्लोमा तथा फैलो प्रोग्राम इन मैनेजमेन्ट (एफपीएम) के 02 छात्रों को फैलोशिप दी गई। वन जयपुरिया की भावना का प्रदर्शन करते हुए संस्थान के चारों कैंपसेज़ में 2026 क्लास ने रु 24.11 लाख सालाना का अधिकतम पैकेज और रु 11.08 लाख सालाना का औसत पैकेज हासिल किया है। छात्रों को डेलॉइट, ब्लैकरॉक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल, कोलगेट-पामोलिव, टीवीएस मोटर कंपनी, जियो-बीपी, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया और जेके सीमेंट जैसी टॉप कंपनियों से नौकरी के ऑफ़र मिले हैं।
इस दीक्षांत समारोह में श्री पुलकित त्रिवेदी (मैनेजिंग डायरेक्टर - इंडिया, स्नैप इंक.) मुख्य अतिथि के रूप में और श्री गरुण ध्वज सिंह (डायरेक्टर, ड्यूश बैंक और संस्थान के पूर्व छात्र - बैच 1999-2001) माननीय अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन श्री शरद जयपुरिया की मौजूदगी में किया गया। समारोह के दौरान, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की डायरेक्टर डॉ. सुषमा विशनानी ने संस्थान की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की, जबकि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वाईस चेयरमैन श्री श्रीवत्स जयपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
एकेडमिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए चेयरमैन्स गोल्ड मेडल सारिम अहमद खान, अमीषा बिसेन, पलक सिंह को दिया गया। अमीषा बिसेन को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2026 और बेस्ट वुमेन स्टूडेंट 2026 भी चुना गया और उन्होंने विदाई भाषण दिया। डॉ. हर्षित श्रीवास्तव को टीचिंग की गुणवत्ता और छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव के लिए डिस्टिंग्विश्ड फैकल्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि श्री गौरव मौर्य को सकारात्मक प्रभाव के लिए डिस्टिंग्विश्ड बेस्ट स्टाफ़ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री पुलकित त्रिवेदी ने कहा कि ग्रेजुएट होने वाले बैच की उपलब्धियों को देखना गर्व की बात है। आप ढेरों अवसरों से भरी दुनिया में कदम रख रहे हैं और आपकी महत्वाकांक्षाएँ आपके करियर के साथ समाज में आपके योगदान को भी तय करेंगी। आगे बढ़ते हुए महत्वाकांक्षी बने रहें लेकिन साथ ही विनम्र भी रहें, और नैतिकता व ईमानदारी को मज़बूती से अपनाएँ।
समारोह में माननीय अतिथि, श्री गरुण ध्वज सिंह ने कहा कि अपने करियर के शुरुआती सालों में, खुद को साबित करने की जल्दबाजी करने के बजाय एक मजबूत नींव बनाने पर ध्यान दें। अपने कौशल और व्यक्तित्व, दोनों के विकास पर ध्यान दें और अच्छे रिश्ते बनाएं, क्योंकि मौके अक्सर लोगों के ज़रिए मिलते हैं। डरें नहीं, बल्कि डर का सामना करें और आगे बढ़ते रहें।
इस अवसर पर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के चेयरमैन, शरद जयपुरिया ने कहा कि आज का दिन आपकी लगन, त्याग, सीख और बदलाव का जश्न है। आप लगातार बदलती दुनिया में कदम रख रहे हैं, याद रखें कि सफलता का अर्थ यह नहीं कि आपके सामने चुनौतियां न हों, बल्कि यह है कि आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुए भी आगे बढ़ते रहें। भविष्य उन लोगों का है जो जीवन भर सीखते रहते हैं।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स के वाईस चेयरमैन, श्रीवत्स जयपुरिया ने कहा कि आप एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे एआई आकार दे रहा है। आपकी क्षमता इस बात में नहीं कि आप क्या जानते हैं, बल्कि आपके सीखने, अपने आप को ढालने और विकसित होने पर निर्भर करती है। जीवन में आगे बढ़ते हुए उत्सुक और जिज्ञासु बनेे रहें, ईमानदारी के साथ नेतृत्व करें और सहानुभूति दर्शाएं।
लखनऊ के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की डायरेक्टर, डॉ. सुषमा विशनानी ने कहा कि आज छात्रों को मिली डिग्री का यह अर्थ नहीं कि लर्निंग पूरी हो गई, बल्कि यह एक नए अध्याय की शुरूआत है। दुनिया के तेज़ी से बदलते माहौल में लगातार सीखते रहना, मुश्किलों का सामना करने की क्षमता और नैतिक नेतृत्व ही सफल पेशवर की पहचान है। हमें गर्व है कि हमारे ग्रेजुएट्स इन मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


Comments