लापरवाही से नाबालिग लडकें की गई जान, घर पर मचा कोहराम
- Posted By: Anil Kumar
- राज्य
- Updated: 28 July, 2020 07:33
- 874

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। जुलाई 27, 20
रिपोर्ट- जीतेन्द्र कुमार, कोखराज
लापरवाही से नाबालिग लडकें की गई जान, घर पर मचा कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के मारुफपुर गाँव में एक नाबालिग लडकें को बाइक चलानी महंगी पड़ गयी। उक्त गांव निवासी मेसी पुत्र भोदेलाल पासी (15) की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी। जिससे लड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय लड़के की रास्ते में मौत हो गयी। जिससे लड़के के घर में कोहराम मचा गया।
उक्त घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Comments