अवैध तमंचा कारतूस के साथ 02 लुटेरे गिरफ्तार, लूट के रुपये बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 March, 2022 22:10
- 592

प्रतापगढ
05.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमंचा-कारतूस के साथ 02 लुटेरे गिरफ्तार, लूट के रूपये बरामद
प्रतापगढ जनपद के थाना महेशगंज से उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र /तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के अश्वनी उपाध्याय के भट्ठे के पास से मोटर साइकिल सवार दो अभियुक्तों संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला व आनन्द उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया।उक्त बरामदगी संबंध में थाना महेशगंज पर मु0अ0सं0 49/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संदीप शुक्ला उपरोक्त के पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01 संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र शुक्ला निवासी गोपाल पाण्डेय का पुरवा, थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।02. आनन्द उपाध्याय पुत्र स्व0 रमाशंकर उपाध्याय निवासी पूरे बासी का पुरवा, हरनाहर थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।बरामदगी-01. लूट के 5020 रूपये02. एक तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर03. मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर नम्बर यूपी 72 बीएल 1931 (धारा 207 एमवी एक्ट में सीज)।पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि साहब हम दोनों व हमारे एक साथी ने मिलकर पाइन्दापुर से एक व्यापारी से 20,000-/ रूपये रंगदारी मांगी थी, और जब हमें पता चला कि इस संबंध में पुलिस को पता चल गया है तो हम लोग कहीं भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। (इस संबंध में थाना महेशगंज पर वादी की तहरीर पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 386, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है।) कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह बताया गया कि हम दोनों ने दिसम्बर, 2021 में थाना क्षेत्र लालगंज के उदियापुर के पास से एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर लूट की थी और जो पैसा हम लोगों के पास से बरामद हुआ है ये उसी लूट का बचा हुआ पैसा है। ( इस संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 816/2021 धारा 392 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है।) इसी क्रम में अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जनवरी, 2022 में हम दोनों व हमारे एक अन्य साथी ने मिलकर थाना क्षेत्र कोहड़ौर के सराय रजई में देसी शराब के ठेके पर शेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया गया था एवं लूट कारित की गई थी, गोली हमारे साथी द्वारा चलाई गई थी जो कि जनपद अमेठी का रहने वाला है। (इस संबंध में थाना कोहड़ौर पर मु0अ0सं0 07/2022 धारा 394 भादंवि का अभियोग पंजीकृत है।) घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्त संदीप शुक्ला उर्फ गोलू शुक्ला का आपराधिका इतिहास-01. मु0अ0सं0 54/15 धारा 392, 506, 411 भादंवि थाना बाघराय, प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 88/15 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बाघराय, प्रतापगढ़।03. मु0अ0सं0 194/15 धारा 302, 394, 120बी, 411 भादंवि थाना नवाबगंज, प्रयागराज।04. मु0अ0सं0 274/15 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज, प्रयागराज।05. मु0अ0सं0 415/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नवाबगंज, प्रयागराज।07. मु0अ0सं0 100/16 धारा 147, 148, 307, 452, 392, 323, 504, 506 भादंवि थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।08. मु0अ0सं0 273/19 धारा 135 विद्युत अधि0 थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।09. मु0अ0सं0 816/21 धारा 392 भादंवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़10. मु0अ0सं0 07/22 धारा 394 भादंवि थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़।11. मु0अ0सं0 48/2022 धारा 386, 504, 506 भादंवि थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।12. मु0अ0सं0 49/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।गिरफ्तार अभियुक्त आनन्द उपाध्याय का आपराधिका इतिहास-01. मु0अ0सं0 24/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।02. मु0अ0सं0 48/2022 धारा 386, 504, 506 भादंवि थाना महेशगंज, प्रतापगढ़।03. मु0अ0सं0 816/21 धारा 392 भादंवि थाना लालगंज, प्रतापगढ़।04. मु0अ0सं0 07/22 धारा 394 भादंवि थाना कोहड़ौर, जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीम-उ0नि0 सुनील कुमार गुप्ता, हे0कां0 रामतीरथ यादव, कां0सूरज मौर्या, कां0 युवराज चौधरी, कां0 लवकुश मौर्या, थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।
Comments