माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण

PRAKASH PRAKASH NEWS

रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी





माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं से संवाद कार्यक्रम का दिखाया गया सजीव प्रसारण






सूचना विभाग द्वारा भेजी गई एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक।

रायबरेली। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं से कहा कि शासन द्वारा 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने, घरेलू हिंसा, महिला अपराध आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने मौजूद महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आप सब लोग अधिक से अधिक संख्या में जुडकर स्वयं जागरूक हो और साथ ही साथ अपने गांव व आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें, शासन द्वारा महिलाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने भी महिलाओं को जागरूक किया तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उनको जानकारी दी।



मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है दिन जनपद के सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों की रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जागरूकता अभियान चलाया गया, उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के समय विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा जन सामान्य को महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला एवं बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक कर होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने व उनके खिलाफ लड़ने व महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ग्राम सभाआंे, ब्लाकों के मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी, सुपर वाईजर्स, सी0डी0पी0ओ, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकोे का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो) तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा बढ़ाने वाले कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज अधिनियम 1961, कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह अधिनियम 2006, के विषय में चर्चा कर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओ ंतथा बच्चों की भलाई हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 आदि महत्वपूर्ण नम्बरों की विस्तार से चर्चा की गयी।



उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण के दुसरे दिन ब्लाक आमावां में जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, बाल संरक्षण अधिकारी तथा महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से एक गोष्ठी का आयोजन के तहत आंगनबाडी कार्यकती आदि महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम व इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए महिलाओं को तैयार करने व महिलाओ के अधिकारों की जानकारी मिशन शक्ति अभियान के तहत घर-घर, गांव प्रचार वाहन पहुचकर महिलाओं व बच्चों किशोरियो को जागरूक किया जा रहा हैै। इसमें 180 दिन चलने वाले मिशन शक्ति के उद्देश्यों तथा सिद्धान्तों की विस्तार से चर्चा की गयी। जिसका मूल उद्देश्य सशक्त महिला द्वारा सशक्त समाज का निर्माण करना था। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक कर होने वाले अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने व उनके खिलाफ लड़ने व महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व सम्मान एवं सशक्त जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनपद के अन्य विभागों द्वारा भी मिशन शक्ति अभियान में भागीदारी की जा रही है। उपायुक्त उद्योग द्वारा अमाॅवा औद्योगिक क्षेत्र में मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है।



इससे पूर्व मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दूसरे दिन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्व.ावलंबन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियों क्राॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं से संवाद संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ईओं नगर पालिका, सभासद पूनम तिवारी आदि महिलाए उपस्थित थी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *