कब्रिस्तान की जमीन में शव दफन करने को लेकर दो समुदाय आये आमने सामने

कब्रिस्तान की जमीन में शव दफन करने को लेकर दो समुदाय आये आमने सामने

कब्रिस्तान की जमीन में शव दफन करने को लेकर दो समुदाय आये आमने सामने

पी पी एनन्यूज

फतेहपुर।

शहर क्षेत्र के सिद्ध पीठ ताँबेश्वर मंदिर के पीछे कब्रिस्तान की जमीन में शव दफन करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये।

शहर क्षेत्र के सिद्ध पीठ ताँबेश्वर मन्दिर के पीछे कब्रिस्तान की जमीन है। जिसमें गुरुवार को एक समुदाय द्वारा शव दफन करते समय विवादित जमीन बताकर दो पक्ष आमने सामने आ गये।

दोनो पक्षों में जमीन में शव दफन करने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी एक सत्तापक्षीय विधायक को दी।

जिस पर बी जे पी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुँच उपरोक्त कब्रिस्तान की जमीन में शव दफन करने को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

हलांकि तब तक एस डी एम सदर प्रमोद झां व सी ओ सिटी संजय सिंह कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये।

पुलिस प्रशासन के पहुँचन पर विवाद करने पर उतारू हुए दोनो पक्ष शांत हो गये।

एस डी एम ने दोनो पक्षों की बात सुन उपरोक्त जमीन को कब्रिस्तान की जमीन करार देते हुए स्वयं व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शव दफन करवा दिया। हलांकि दूसरा सत्ता पक्ष प्रशासन के इस निर्णय से असंतुष्ट दिखा। जिसने प्रशासनिक अधिकारियों के निर्णय पर नाराजगी भी ब्यक्त किया।

जबकी पहले पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगों पर उपरोक्त कब्रिस्तान की जमीन को उनके द्वारा खरीदे गये भू खण्ड में मिला  कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसकी सौदेबाजी करने की नीयत से सुनियोजित ढंग से ड्रामा रचने का आरोप लगाया है।

पहले पक्ष के आरोपों में कुछ हद तक सत्यता जरूर जाहिर होती है। क्यों कि दूसरे पक्ष के सत्ता पक्ष द्वारा उपरोक्त कब्रिस्तान के बगल में स्थित एक निजी जमीन के कुछ भू भाग का हाल ही में बैनामा भी कराया गया है।

जिससे जमीन में अवैध कब्जेदारी के प्रयास के चलते आरोपित सत्ता पक्षीय पक्ष द्वारा सुनियोजित ढंग से ड्रामा रचने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

हलांकि उपजिलाधिकारी प्रमोद झां ने ऐसी किसी भी प्रकार की आशंका से साफ इंकार करते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *