किसान विरोधी सरकारें राजनीतिक जमीन पर टिकाऊ नहीं होती--- डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी

किसान विरोधी सरकारें राजनीतिक जमीन पर टिकाऊ नहीं होती--- डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी

प्रतापगढ 



20.11.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



किसान विरोधी सरकारें राजनीतिक जमीन पर टिकाऊ नहीं होती - डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी


 


 किसान विरोधी सरकारें राजनीतिक भूमि पर टिकाऊ नहीं होती हैं। जनतंत्र में तानाशाही और सामंतवादी विचारधारा कभी भी पल्लवित नहीं होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पास किए गए तीन काले कृषि कानून को रद्द करने की घोषणा पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि देश के प्रधानमंत्री झूठे वायदे और झूठी घोषणाओं के बारे में घोषणावीर कहे जाते हैं। इन्होंने 2014 के चुनाव के दौरान घोषणाओं में 15 लाख रुपए सभी खातेदारों के खाते में भेजने जैसी घोषणा की थी। जिस पर बाद में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष ने जुमला बता दिया था।

इस प्रकार कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री के तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा को यू टर्न लेना बताते हुए कहा कि देश के बापू महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के किसानों ने तीन कठिया कानून को हटवाया था। उसी प्रकार सदन में राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा था लिख कर ले लीजिए कि यह तीनों काले कृषि कानून एक दिन निरस्त करने होंगे, अंततोगत्वा कांग्रेस की जीत हुई और राहुल गांधी की दूरदर्शी घोषणा साकार हुई। सरकार विवश होकर लगभग 1 वर्ष के लंबे किसानी आंदोलन के बाद देश के किसानों के सामने घुटने टेक दिया और तीनों कृषि  कानून वापस ले लिया। इसको डा त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की  अपरिपक्वता बताते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लेकर प्रधानमंत्री ने अपनी अक्षमता व्यक्त की है। यह देश के किसानों की भारी जीत और सरकार की भारी पराजय है। इतना ही नहीं इस आंदोलन के दौरान मारे गए लगभग 700 किसानों के परिजनों को 50 -50 लाख रुपए सांत्वना राशि दिया जाना चाहिए।इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए डॉक्टर लालजी त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के नायक, किसान नेता बाबा रामचंद्र की अगुवाई में प्रतापगढ़ से किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जिसका रुरे गांव और कहला गांव सजीव उदाहरण है। इस किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा भी दिया जाना चाहिए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह वान पर जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के साथ खड़ी है, और विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया है।जिलाध्यक्ष डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी के अनुसार किसान आंदोलन के आगे सरकार का हठ पूरी तरह विफल हो गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रात के अंधेरे में ही निर्णय लेते हैं। उनमें साहस नहीं है कि दिन के उजाले में देश की जनता की आंखों में आंखें डाल कर बात कर सकें। आंदोलनरत किसानों ने कहा है कि एमएसपी पर प्रधानमंत्री गोलमोल जवाब दे रहे हैं। कमेटी बनाने का की बात कह रहे हैं। जिससे सरकार की मंशा साफ नहीं दिखाई पड़ रही है। सरकार और किसान के बीच में अविश्वास की खाई गहरी हो गई है। जिस को दूर करने की जिम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री और सरकार की है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में कांग्रेस जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला, नरसिंह प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ वीके सिंह, मोहम्मद इरफान सुपुत्र पूर्व जिला अध्यक्ष हाजी रमजान अली, वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, दिलीप गौतम,सरदार रणजीत सिंह आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *