गैंगेस्टर/ हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क
 
                                                            प्रतापगढ़
15.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
गैग्स्टर/ हिस्ट्रीशीटर संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति को प्रशासन ने किया कुर्क
प्रतापगढ।प्रतापगढ जनपद के कुण्डा कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 201/2021 अंतर्गत धारा- 2 व 3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कुंडा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित गैंग लीडर संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बलीपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़, द्वारा वर्ष 2004 से हत्या, फिरौती, डकैती, कूट रचना और मानव शरीर के लिए अपायकर अपमिश्रित शराब का विक्रय करने जैसे आपराधिक एंव जघन्य अपराधो में लिप्त होकर में अवैध तरीके से अर्जित की गई चल- अचल संपत्ति को श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी जनपद प्रतापगढ़ व क्षेत्राधिकारी कुंडा, प्रभारी निरीक्षक कुण्डा और मानिकपुर द्वारा हिस्ट्रीशीटर/ गैगेस्टर गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई कुल - सात करोड़ करोड़ से अधिक की संपत्ति को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा- 14(1) के अंन्तर्गत कुर्क करने के प्रेषित रिपोर्ट के क्रम में श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 12 अप्रैल, 2022 को आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 15 अप्रैल, 2022 को उपजिला मजिस्ट्रेट कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा के नेतृत्व में व सर्किल कुण्डा, पुलिस द्वारा चिन्हित संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्की हेतु चिन्हित सम्पत्ति का विवरण-क्र0सं0 सम्पत्ति का विवरण-सम्पत्ति के स्वामी का नाम व पता-- मूल्य रु0 में--1.गाडी फार्चूनर- UP32KY50053196000.002.लखनऊ-रायबरेली रोड साउथ सिटी में मकान- स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह9500000.003.	ग्राम बलीपुर हथिगवां में आबादी श्रेणी में भवन26131005.004.कबरियागंज कस्बा  मे आलीशान मकान स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह17795133.005.गाटा संख्या 793 कस्बा कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह	2141000.006.गाटा संख्या793 कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह1505000.007.गाटा संख्या- 892 कुण्डा, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह728000.008.गाटा संख्या 1379 स्थित मोहद्दीनगर उपरहार स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह821000.009.	गाटा संख्या-163 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह1062000.0010.गाटा संख्या- 851 मोहद्दीनगर उपरहार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह768000.0011.	गाटा संख्या- 557 मोहद्दीनगर उपरहार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह1277000.0012.गाटा संख्या 671 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी पूजी सिंह पत्नी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह4807000.0013.गाटा संख्या 162 मोहद्दीनगर कछार, स्वामी गुड्डू सिंह उर्फ संजय सिंह1311000.00गैगेस्टर/ हिस्ट्रीशीटर संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी बलीपुर थाना हथिगवा प्रतापगढ़ के विरूद्ध, कुल- 15 जघंन्य श्रेणी के अपराध विचाराधीन मा0 न्यायालय है।गैग संख्याः डी- 77, जनपद- प्रतापगढ़, का सक्रिय सदस्य है।थाना हथिगवां प्रतापगढ़ का बी-श्रेणी का मजारिया हिस्ट्रीसीटर है।
 
                                                                    
 
                                                         
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
            
Comments