हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 कुल्हाड़ी बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 13 March, 2022 22:57
- 424

प्रतापगढ़
12.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 कुल्हाड़ी बरामद
प्रतापगढ।विगत 15 फरवरी 2022 को थाना क्षेत्र मांधाता के ग्राम कटाता में एक व्यक्ति अशोक कुमार (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र स्व0 रामसुमेर नि0 कटाता थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में वादिनी की तहरीर पर थाना मांधाता पर मु0अ0सं0 54/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में दिनांक 22.02.2022 को उक्त अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त विपिन कुमार हरिजन गिरफ्तार किया जा चुका था। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर किये जा रहे प्रयास के क्रम में कल दिनांक 11.03.2022 को थाना मांधाता के उ0नि0 उदयवीर सिंह द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 और अभियुक्त कपिल देव पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी कटाता थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त घटना कारित करने की बात स्वीकार की गयी। अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 कुल्हाड़ी बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -कपिल देव पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी कटाता थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़।
Comments