सई नदी में समाया युवक, परिजनों में कोहराम
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 January, 2021 19:03
- 423

प्रतापगढ
14.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सई नदी में समाया युवक, परिजनों में कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रिटायर्ड पेशकार के बेटे की सई के गहरे पानी मे समा जाने से दर्दनाक मौत हो गयी। क्षेत्र के गौखाड़ी गांव निवासी रिटायर्ड पेशकार जीतेन्द्र सिंह का बेटा पंकज (28) बुधवार की शाम अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आशंका मे पुलिस को भी पंकज की गुमशुदगी की जानकारी दी गई। तलाश करते समय परिजनों को गांव के समीप सई के किनारे चप्पल दिखलाई पडी। आशंका मे खोज की गई तो बुधवार की रात करीब दो बजे पंकज का शव मिला। शव मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक पंकज को मनोरोगी बताया जाता है। उसके एक मासूम पुत्र बेटू (01) से भी पिता का साया उठ गया है। परिजनों ने गुरूवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी मधुरिमा का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
Comments