दीवानगंज कार्यालय में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक संपन्न हुई

Prakash prabhaw news
दीवानगंज कार्यालय में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की बैठक संपन्न हुई
लखनऊ भारतीय किसान मजदूर संयुक्त की मासिक बैठक मोहनलालगंज के दीवानगंज स्थित मंडल कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई, तथा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) देश के किसान जो अपनी जायज मांगों के लिए नई दिल्ली में आंदोलित हैं, जिन्हें नई दिल्ली तक पहुंचने में हरियाणा, दिल्ली वा यूपी की सीमाओं पर अन्नदाताओं के ऊपर वाटर कैनन ,रबर बुलेट, अश्रु गैस, बड़े-बड़े ह्यूमन पाइप, रोड कटिंग वा बैरियर आदि लगाकर प्रशासन द्वारा प्रताड़ना व केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का बैठक में पुरजोर विरोध दर्ज किया गया। संगठन की मासिक बैठक में मंडल के अध्यक्षता वासुदेव विशारद ने की। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमें अतुल गोस्वामी को मंडल मीडिया प्रभारी जनपद उन्नाव,तथा सी. पी. तिवारी को मोहनलालगंज ब्लाक उपाध्यक्ष(युवा) एवं शौरभ मिश्रा को जिला प्रचार मंत्री लखनऊ के पद पर मनोनीत किया गया। इस बैठक में किसान दिल्ली के लिए कूच करने पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक को मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, मंडल प्रभारी अमित कुमार ,वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष/ मंडल मीडिया प्रभारी एस. बी. सिंह डॉ. राघवेंद्र सिंह विषय विशेषज्ञ, युवा महिला जिला अध्यक्ष ऋतू जैन, मंडल सचिव रणविजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी लखनऊ धीरज द्विवेदी, जिला महासचिव लखनऊ वीरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश लोधी, तहसील मीडिया प्रभारी करन रावत, नाराज सैकड़ों किसानों ने भाग लिया
रिपोर्ट आरिफ़ मंसूरी
Comments