मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 January, 2021 15:19
- 468

प्रतापगढ़
14.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का हुआ आयोजन
आज मकर संक्रांति पर्व को मनाते हुए ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में हीरा गंज बाजार मां नायर देवी धाम में सामाजिक एकता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया तथा जनेऊ वितरण किया गया।
इस मौके पर संदीप त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद का उद्देश्य भारतीय संस्कारों का उत्थान सामाजिक एकता ब्राह्मण एकता एवं नशा के खिलाफ एक मुहिम छेड़ना एवं दहेज के खिलाफ समाज को जागृत करना है, ब्राह्मण सदैव समाज को साथ लेकर चला है इसलिए संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण को एकत्रित करने के साथ-साथ समाज को साथ ले चलने की भावना के साथ संगठन कार्य कर रहा है। इस मौके पर चंद्रकांत मिश्रा, मोनू यादव, संतोष यादव, रोहित यादव, सत्यम पांडेय, सोनू यादव, संतोष पांडेय, गोलू यादव, तेवा सोनी, सूरज तिवारी, अमरेश तिवारी, सानू तिवारी, लल्लन तिवारी, अनिल शुक्ला इत्यादि लोगों ने इस भोज में सहभागिता दिखाते हुए सभी ने सहयोग किया।
Comments