लवलेश यदुवंशी के हिन्दी साहित्य एकादशी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर साहित्य जगत में खुशी
प्रतापगढ
04.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
लवलेश यदुवंशी के हिन्दी साहित्य अकॉदमी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर साहित्य जगत में खुशी
हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात् ओजकवि लवलेश यदुवंशी को अकॉदमी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत करने पर स्थानीय साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताई। प्रख्यात कवयत्री अनामिका अंबर के निर्देशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन ने लवलेश को उनके द्वारा कई राष्ट्रीय मंचो पर प्रभावी काव्यपाठ तथा साहित्य के क्षेत्र में योगदान को देखते हुए कार्यकारिणी सदस्य चयनित किये जाने की जानकारी दी। शुक्रवार को स्थानीय साहित्यकारों ने बैठक कर क्षेत्र के बेलहा निवासी लवलेश के द्वारा साहित्य अकादमी के जरिए प्रतापगढ़ का मान बढ़ाने को लेकर प्रसन्नता जताई है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अनीस देहाती तथा संचालन नामचीन गजलकार डा. अनुज नागेंद्र ने किया। इस मौके पर निर्झर प्रतापगढ़ी, अंजनी अमोघ, समाजसेवी संजय शुक्ल, अनूप त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, उधुम सिंह, यमुना प्रसाद यादव, परवाना प्रतापगढ़ी, शुभम श्रीवास्तव, अजय मिश्र, गजेन्द्र सिंह विकट, दीपेन्द्र तन्हा, रविकांत कुंदन, हरिवंश शुक्ल शौर्य, रवीन्द्र अजनबी आदि ने लवलेश की सफलता पर खुशी का इजहार किया है।

Comments