दरिंदगी की इंतहा देखकर पुलिस भी हैरान, प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने दिए जख्म

दरिंदगी की इंतहा देखकर पुलिस भी हैरान, प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने दिए जख्म

पीलीभीत न्यूज

रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी

बलरामपुर, अलीगढ़ के बाद अब पीलीभीत में मासूम से हैवानियत, खेत पर गई बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

पीलीभीत। शौच को गई पांच वर्षीय मासूम का युवक ने अपहरण कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। ढूंढने निकले परिजनों को खेत में लहुलूहान हालत मासूम मिली। गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली दियोरिया कलां क्षेत्र के एक गांव की निवासी पांच वर्षीय मासूम गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे घर के समीप जूनियर हाईस्कूल में शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही 18 वर्षीय बाबूराम उसका अपहरण कर दो सौ मीटर दूर एक गन्ने के खेत में ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक घर मासूम के घर न लौटने पर तलाश को निकले परिजनों को गन्ने के खेत में वह गंभीर हालत में दिखी। आरोपी परिजनों को वहां से भागते हुए दिखाई दिया। सूचना पर दियोरिया पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम के पिता की तहरीर पर कोतवाली बीसलपुर में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरिंदगी की इंतहा देखकर पुलिस भी हैरान, प्राइवेट पार्ट में आरोपी ने दिए जख्म

मासूम के साथ आरोपी ने दरिंदगी की इंतहा पार कर दी। मासूम के प्राइवेट पार्ट पर दो गंभीर जख्म हैं। मासूम की हालत देख महिला चिकित्सक मासूम और महिला पुलिस हैरान रह गए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी वह जिला महिला अस्पताल में ही भर्ती रहेगी।दरिंगदी की सूचना पर पहुंची पुलिस के मुताबिक मासूम खून से लथपथ थी। वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। आनन-फानन में पुलिस मासूम को लेकर पहले सीएचसी पहुंच,।

यहां से उसको जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। मासूम का उपचार जिला महिला अस्पताल की दो चिकित्सकों ने किया। चिकित्सकों दो घंटे की मशक्कत के बाद उसकी हालत में सुधार ला पाया। चिकित्सकों के अनुसार मासूम के प्राइवेट पार्ट पर दो गंभीर जख्म हैं। चिकित्सक के मुताबिक मासूम फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि अभी वह जिला अस्पताल में ही भर्ती रहेगी। मासूम की स्लाइड लेकर जांच के लिए भेजी जाएगी।


एसपी-एएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने पर एसपी जय प्रकाश, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी जिला महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। जिला महिला अस्पताल के डॉक्टरों से मासूम का बेहतर उपचार करने को कहा है। 


गांव में पहले से ही बदनाम है आरोपी

आरोपी बाबूराम का गांव में सामाजिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी गांव में ही चोरी आदि के केस में कई बार ग्रामीणों ने पकड़ा जा चुका है। हालांकि गांव का मामला होने के कारण कभी पुलिस केस नहीं किया गया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी का चालान कर दिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

मासूम से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़िता का फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *