खेत में रखवाली करने गई किशोरी से दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
खेत में रखवाली करने गई किशोरी से दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज , लखनऊ।
शशांक मिश्रा
नगराम। लखनऊ उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के लाख दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दर्शाती है। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने गई नाबालिक लड़की से गांव के ही दबंग ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म में नाकाम युवक ने शिकायत करने पर नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी लागातार दे रहा है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी नाबालिक लड़की 10 मई को शाम करीब 6 बजे अपने खेत में खरबूजा की फसल की रखवाली कर रही थी। तभी गांव के ही स्माइल नगर निवासी आदर्श वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष शराब के नशे में खेत जा धमका और मेरी बेटी का हाथ पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
जब लडकी ने शोर मचाया तो आदर्श वर्मा ने मुंह दबा दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि अगर सांस निकली तो गला दबाकर जान से मार दूंगा। लड़की के कपड़े जबरन फाड़ दिया। कुछ दूर पर ही गांव की कुछ औरतें शौच करने आई थी।
लड़की की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गई। तब दबंग लड़की को छोड़कर भाग गया। लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने नगराम पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के परिजनों पर सुला समझौता का दबाव बनाया जा रहा है।
तहरीर के आधार पर नगराम पुलिस ने अभियुक्त पर एससी एसटी एक्ट, पाक्सो एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
Comments