खखरेरू कस्बे में संपन्न हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की औपचारिक बैठक एवं कार्यालय का हुआ उदघाटन

खखरेरू कस्बे में संपन्न हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की औपचारिक बैठक एवं कार्यालय का हुआ उदघाटन

PPN NEWS

खखरेरू कस्बे में संपन्न हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की औपचारिक बैठक एवं कार्यालय का हुआ उदघाटन


(कमलेन्द्र सिंह)


 खखरेरू/ फतेहपुर

 खखरेरू कस्बे के पुरानी बाजार जमाल नगर अहाते में आज कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय आम जनता की एक आवश्यक औपचारिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में खखरेरू क्षेत्र की  बिजली, पानी, नहरों में पानी ना आने की समस्या इत्यादि  विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु वृहद स्तर पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया. बैठक को इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे  आदि ने प्रमुखता से संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा. इसके बाद जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा खखरेरू कस्बे के कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उदघाटन भी किया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता अतुल पासवान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी  विकास मिश्रा, जिला महासचिव आशीष शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष नियाज कुरेशी व स्थानीय कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *