खौफ के साए में खाकी रक्षा करने वाले करने

खौफ के साए में खाकी रक्षा करने वाले करने वाले खुद ही सुरक्षित नहीं
*पी पी एन न्यूज*
*(कमलेन्द्र सिंह)*
बहुआ/ फतेहपुर
जनपद में कितने अधिकारी आये चले गए।लेकिन ललौली थाने केअंतर्गत आने वाली स्थाई चौकी दतौली माननीयो के अनदेखी की शिकार बन गई है। किसी जिम्मेदार ने सुध ही नही ली है। यहां पुलिस को लोगो की सुरक्षा से पहले खुद की ही सुरक्षा का इंतजाम करना पड़ता है।एक तरफ तो आदर्श थाना आदर्श पुलिस के महज खोखले दावे किए जाते है,यह केवल कागजो पर अंकित है।दतौली चौकी की इमारत के हालत खस्ताहाल है। बारिश में इमारत जर्जर होने से लगातार पानी टपकता रहता है। सर छुपाने वाली छत भी सर ढक नही पाती। बताते चले की यह चौकी बाँदा जनपद की सरहद से सटी होने से और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, लेकिन विडम्बना यह है, कि इसकी जानकारी बिभाग के आला अधिकारियों को नही है।यहां चौकी इंचार्ज सहित कुल 9 लोग तैनात है,इन 9 जवानों पर कुल सुरक्षा का जिम्मा है। अब सवाल यह उठता है कि दूसरों की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नही रहेंगे तो वो औरो कि सुरक्षा क्या कर पाएंगे। मुलाजीमो का कहना है कि , इमारत की दशा देखकर ऐसा लगता है कि इमारत की मरम्मत कभी हुई ही नही है। बहरहाल स्थिती यह है कि जर्जर इमारत में रह रहे पुलिस मुलाजिमों को हर वक्त खौफ बना रहता है, की कोई अनहोनी न हो जाये।
*समस्या तो है पर क्या करे*
चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह कहते हैं कि, डर तो बना रहता है पर क्या करे, चौकी का एक भी कमरा ऐसा नही है जिसकी छत न टपकती हो। छत पर पोलोथिन डलवाई है।चौकी की मरम्मत के लिए आलाअधिकारियों से मौखिक तौर पर कहा जा चुका है, यह बात अलग है कि किसी ने अभी तक सुध नही ली है।
Comments