मडवाडी में हुई मारपीट की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
06.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मेडुआडीह में हुई मारपीट की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। दिनांक 03.04.2022 को थाना क्षेत्र फतनपुर के ग्राम मेडुआडीह में चुनावी रंजीश के विवाद को लेकर ग्राम मेडुआडीह के ही एक पक्ष द्वारा गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डण्डों से मारापीटा गया था। इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आयीं व एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी जिससे व कोमा में चला गया, जिसका वर्तमान में लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना फतनपुर में मु0अ0सं0 66/2022 धारा 147, 452, 323, 504, 506, 307, 427 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 06.04.2022 को थाना फतनपुर के उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र / तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार यादव उर्फ बनहा पुत्र समर बहादुर यादव नि0 नरायणपुर कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र फतनपुर के सुवंसा बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना से सम्बन्धित अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-01. कृष्ण कुमार यादव उर्फ बनहा पुत्र समर बहादुर यादव नि0 नरायणपुर कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढपुलिस टीमः- उ0नि0 अमित सिंह मय हमराह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।

Comments