प्रतापगढ़ में पुलिस दबंगों पर नहीं कस पा रही है शिकंजा
प्रतापगढ
04.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रतापगढ़ में पुलिस दबंगों पर नहीं कस पा रही शिंकजा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ जनपद में पुलिस दबंगों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। आये दिन लोगों के साथ सरेराह मारपीट किये जाने की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला फतनपुर थाना क्षेत्र के मेडुआडीह गांव का है। यहां सरेराह 2 अप्रैल 2022 की दोपहर बाद सरेराह अरुण कुमार मिश्र उर्फ गिरधारी मिश्र की दबंगों ने भरे बाजार लाठी-डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। दबंगों का खौफ इस कदर रहा कि किसी की बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं पड़ी।दबंगों ने युवक को भरी बाजार इतना मारा कि वह मरणासन्न हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार को लोंगों ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले।घायल युवक अरुण कुमार मिश्र का लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। फतनपुर थाने में मामले की प्राथमिकी भारत लाल यादव समेत 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज की गयी है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके चलते इलाके में दबंगों की गतिविधि बढ़ती जा रही है।

Comments